फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना के साथ सगाई पर विजय ने दी प्रतिक्रिया, फरवरी में शादी को लेकर कही यह बात

Fri, 19 Jan 2024 08:41 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मदाना - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में बने हुए हैं।  अफवाह है कि ये दोनों सितारे बीते कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की एक साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में यह भी अफवाह सामने आई थी कि विजय और रश्मिका जल्द ही सगाई करने वाले हैं। अब विजय ने देवरकोंडा ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
एक साक्षात्कार में अभिनेत्री रश्मिका के साथ डेटिंग और सगाई की चर्चा को विजय ने सिरे से खारिज कर दिया। एक्टर ने कहा कि वे न तो सगाई कर रहे हैं और न ही फरवरी में शादी कर रहे हैं। विजय ने आगे कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि प्रेस (मीडिया) चाहता है कि मैं हर दो साल में शादी कर लूं। यह अफवाह मैं हर साल सुनता हूं। प्रेस बस मेरी शादी का इंतजार कर रही है।'
विज्ञापन

3 of 5
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विजय के इस खुलासे से रश्मिका के साथ उनकी सगाई के अफवाहों पर तो रोक लग गई, लेकिन दोनों के इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर इनकी डेटिंग की अफवाह अभी भी चर्चा में है। हाल ही दोनों स्टार्स की विदेश में साथ में छुट्टियां मनाने की भी खबर सामने आई थी।
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की लाइव स्क्रीनिंग करेगा पीवीआर, इतने थिएटर्स में होगा सीधा प्रसारण
 

4 of 5
विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर - फोटो : social media
विजय के आगामी फिल्में के बारे में बात करे तो उनकी एक के बाद एक कई फिल्में लाइन में है। विजय अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ 'फैमिली स्टार' में  नजर आएंगे। 'फैमिली स्टार' विजय की पिछली सुपरहिट फिल्म 'गीता गोविंदम' की तरह ही एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म होगी। 
'न तो फिल्म देखी है और न ऐसी फिल्में करूंगी', तापसी पन्नू ने की रणबीर की एनिमल की जमकर आलोचना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
'फैमिली स्टार' को गीता गोविंदम के निर्देशक परसुराम पेटला द्वारा ही लिखा और निर्देशित किया गया है। यह फिल्म पहले संक्रांति पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन इस दौरान पहले ही कई फिल्मों के रिलीज को देखते हुए इसे आगे बढ़ा दिया गया। 
TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा भक्तिधाम लॉन्च, भक्ति और आध्यात्मिक संगीत से दर्शकों को जोड़ेंगे शो के किरदार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें