फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की लाइव स्क्रीनिंग करेगा पीवीआर, इतने थिएटर्स में होगा सीधा प्रसारण

Fri, 19 Jan 2024 06:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम मंदिर और पीवीआर - फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या में 22 जनवरी को ऐतिहासिक राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस खास मौके पर पूरा देश राममय है। देशभर में तैयारियां चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खास अवसर पर सिनेमाघर मालिकों की तरफ से भी दर्शकों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन सिनेमाघरों में रामानंद सागर का 'रामायण' धारावाहिक सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड ने घोषणा की है कि वह 22 जनवरी, 2024 को अपने सिनेमा स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान ऐतिहासिक राम मंदिर के उद्घाटन की लाइव स्क्रीनिंग लाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीवीआर सिनेमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम भारत में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक मील का पत्थर है और यह बहुत बड़ा है। पूरे देश में प्रत्याशित पीवीआर आईनॉक्स इस महत्वपूर्ण समारोह का भारत के 70+ शहरों के 160+ सिनेमाघरों में सीधा प्रसारण करेगा। समारोह की लाइव स्क्रीनिंग सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। टिकट पीवीआर आईनॉक्स ऐप या वेबसाइट और अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में बनकर तैयार राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के सह-सीईओ गौतम दत्ता ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "इस तरह के भव्य और ऐतिहासिक अवसर को समान रूप से भव्य तरीके से अनुभव किया जाना चाहिए। सिनेमा स्क्रीन सामूहिक उत्सव की भावनाओं को जीवंत कर देंगे। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी कि हम भक्तों को इस उत्सव के साथ एक अनूठे तरीके से जोड़ पाएंगे। हमें उम्मीद है कि हम मंदिर के घंटियों की गूंज, शुभ मंत्रों और ध्वनियों को भक्तों तक पहुंचाने में सक्षम होंगे।"

4 of 5
राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए सजने लगा मनगढ़ भक्तिधाम। संवाद
रामानंद सागर की रामायण का दूसरी बार दूरदर्शन पर प्रसारण कोविड 19 के चलते लगे लॉकडाउन के दौर में भी हुआ था। इस सीरियल को लेकर दर्शकों के बीच शुरू से अलग उत्साह रहा है। सीरियल के सभी पात्रों को भी दर्शक बेहद सम्मान देते हैं। अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी इस सीरियल में राम बने अरुण गोविल, सीता बनीं दीपिका और लक्ष्मण बने सुनील लहरी शामिल होंगे। तीनों सितारे फिलहाल अयोध्या में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी से राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की मुलाकात - फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि अयोध्या राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय फिल्म उद्योग, खेल जगत और उद्योग जगत से कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं। इनमें विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, मनमोहन सिंह, धनुष, मोहनलाल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, प्रभास और यश सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा उद्योग जगत से मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, रतन टाटा, गौतम अडानी और टीएस कल्याणरमन जैसे प्रमुख उद्योगपति भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें