फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VVKWWV Collection Day 7: हफ्ते भर में बिगड़ी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की हालत, सातवें दिन की इतनी कमाई

Thu, 17 Oct 2024 09:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दशहरे के त्योहार के अवसर पर इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को रिलीज हुए आज एक सप्ताह पूरा हो गया है। वहीं, आज गुरुवार के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं, चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितनी कमाई की।
 
विज्ञापन

2 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की भिड़ंत आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' से है। यह एक  कॉमेडी-ड्रामा है, जो 1990 के दशक में रेट्रो थीम के साथ सेट की गई है और हमें पुराने दिनों की याद दिलाती है। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
विज्ञापन

3 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao
इसका बजट तकरीबन 30 करोड़ रुपये है। पहले दिन की कमाई के बाद 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के दूसरे दिन वीकएंड का फायदा मिला और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.9 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। तीसरे दिन फिल्म ने 6.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

4 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao
फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई थी। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने बीते दिन यानी चौथे दिन भारी गिरावट के साथ 2.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने पांचवें दिन 2.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज बुधवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। फिल्म ने छठे दिन 1.9 करोड़ रुपये की कमाई की। आज भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन 1.26 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 26.46  करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao
राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 1990 के दशक की कहानी पर आधारित है। फिल्म को राज शांडिल्य ने लिखा और निर्देशित किया है और संगीत सचिन और जिगर ने दिया है। यह कॉमेडी-ड्रामा टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें