विक्की कौशल अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। 'मसान', 'उरी', 'संजू', 'सैम बहादुर', 'मनमर्जियां' आदि इन सभी फिल्मों में उनकी बहुमुखी अभिनय देखने को मिला है। हालांकि, अभिनेता की हालिया रिलीज फिल्म 'बैड न्यूज' में उनके कॉमेडी रोल से प्रशंकों का दिल जीत लिया। फिल्म का गाना 'तौबा-तौबा' दर्शकों के बीच काफी वायरल भी हुआ था। अब अभिनेता ने खुलासा किया है कि सैम मानेकशॉ की बेटी ने 'तौबा तौबा' देखने के बाद उन्हें मैसेज किया था।