फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Royals: 'द रॉयल' की स्टारकास्ट का हुआ एलान, भूमि पेडनेकर-ईशान खट्टर के अलावा ये सितारे संभालेंगे कमान

Wed, 14 Aug 2024 12:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
द रॉयल - फोटो : वीडियो ग्रैब
नेटफ्लिक्स ने अपनी सीरीज 'द रॉयल' का एलान किया है। इसी के साथ इस सीरीज में नजर आने वाले सितारों के नाम से भी पर्दा उठा दिया गया है। नेटफ्लिक्स ने एनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। इसमें भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर अहम रोल में नजर आएंगे। उनके अलावा कई और चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं। दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान का नाम भी इसमें शामिल है। और कौन आएगा नजर, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
द रॉयल - फोटो : वीडियो ग्रैब
नेटफ्लिक्स ने आज सीरीज का फर्स्ट लुक वीडियो साझा किया है। इसमें सितारों की झलक दिखाई गई है। सीरीज के नाम के अनुरूप भूमि और ईशान शाही अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस सीरीज से दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान अभिनय की दुनिया में कमबैक कर रही हैं। तमाम शानदार फिल्मों के जरिए परदे पर नजर आ चुकीं, जीनत इस बार ओटीटी पर अपने अभिनय की काबिलियत दिखाती नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
द रॉयल - फोटो : वीडियो ग्रैब
इसके अलावा छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री साक्षी तंवर भी नेटफ्लिक्स के इस शो का हिस्सा हैं। साथ ही नोरा फतेही, मिलिंद सोमन और, डिनो मोरिया और चंकी पांडे समेत कई और चर्चित कलाकार इस सीरीज की रौनक बढ़ाएंगी। नेटफ्लिक्स ने एनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'आपकी आंखों के लिए शाही दावत। नेटफ्लिक्स पर जल्द आ रही है 'द रॉयल'।

4 of 5
द रॉयल - फोटो : वीडियो ग्रैब
इस सीरीज के निर्देशन की जिम्मेदारी प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना के कंधों पर है। सीरीज में ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर रोमांस करते नजर आएंगे। एनाउंसमेंट वीडियो देखकर भी यह अंदाजा लगाना आसान है। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स और प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस लेकर आ रहे हैं।
Vicky Kaushal: 'यह आदमी कौन है?', 'तौबा-तौबा' गाना देख सैम मानेकशॉ की बेटी ने विक्की से किया था यह सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द रॉयल - फोटो : वीडियो ग्रैब
सीरीज देखने के बाद यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ पल तो मुझे लगा कि ये कोई ज्वैलरी का विज्ञापन है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ईशान और भूमि के अलावा हर कोई रॉयल लग रहा है'। एक यूजर ने लिखा है, 'कास्ट तो पूरी कमाल की है, देखते हैं क्या होता है'।

Raghav Juyal: राघव जुयाल ने सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, बोले- 'वह मेरे लिए भाग्यशाली हैं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें