हिट फिल्म 'विदुथलाई पार्ट 1' के सीक्वल 'विदुथलाई पार्ट 2' की रिलीज की तारीख का एलान हो गया है। दर्शकों को इस घोषणा का लंबे वक्त से इंतजार था और तारीख सामने आ गई है। फिल्म को 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
हिट फिल्म 'विदुथलाई पार्ट 1' के सीक्वल 'विदुथलाई पार्ट 2' की रिलीज की तारीख का एलान हो गया है। दर्शकों को इस घोषणा का लंबे वक्त से इंतजार था और तारीख सामने आ गई है। फिल्म को 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
'विदुथलाई पार्ट 2' का निर्देशन वेत्रीमारन ने किया है। इसमें विजय सेतुपति के साथ-साथ भवानी श्री, किशोर, इलावरसु, सोरी, राजीव मेनन और गौतम वासुदेव मेनन समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। खास बात यह है कि इसमें अनुराग कश्यप भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।
फिल्म का निर्माण वेत्रीमारन की ग्रास रूट फिल्म कंपनी और एल्रेड कुमार की कंपनी आरएस इंफोटेनमेंट द्वारा किया गया है। इसमें इलैयाराजा का संगीत सुनने को मिलेगा। आर वेलराज ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की है। मालूम हो कि विदुथलाई का पहला भाग साल 2023 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
विजय सेतुपति के प्रशंसक 'विदुथलाई पार्ट 2' के जरिए एक बार फिर से उन्हें पेरुमल वाथियार के किरदार में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। अभिनेता सोरी के लिए भी यह फिल्म काफी खास है, क्योंकि इसी के पहले भाग से वो अभिनेता के तौर पर उभरे थे। इससे पहले उनकी पहचान एक कॉमेडियन के तौर पर ही थी।
'विदुथलाई पार्ट 2' को तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। क्रिसमस के पास रिलीज होने के चलते उम्मीद की जा रही है कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। बता दें कि इस फिल्म की कहानी लघु कथा 'थुनैवन' पर आधारित है, जिसे जयमोहन ने लिखा है।