स्वरा भास्कर की बेटी राबिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्वरा भास्कर ने आज बुधवार, 19 जून को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर बेटी राबिया का चेहरा दिखाया है। तस्वीर में स्वरा की नन्ही परी बेहद क्यूट लग रही हैं। राबिया एक बगीचे में कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। पिंक फ्लोरल को-ऑर्ड सेट में नन्ही राबिया बेहद प्यारी लग रही हैं। अभिनेत्री के फैंस के लिए ये किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।