वरालक्ष्मी सरथकुमार की गिनती साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में होती है। अपने अभिनय और खूबसूरती से वरालक्ष्मी ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। हाल ही में उन्हें लेकर ये खबर सामने आई थी कि उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया था। अब अभिनेत्री ने इन फर्जी खबरों की आलोचना की है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि वरालक्ष्मी को उनके पूर्व मैनेजर आदिलिंगम की चल रही जांच के संबंध में गिरफ्तार किया गया था, जो कथित तौर पर ड्रग्स और हथियारों के सौदे में शामिल थे।