फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Bollywood Movies: एंटरटेनमेंट अभी बाकी है! आने वाले छह महीने होंगे धमाल, ये फिल्में काटेंगी बवाल

Mon, 17 Jun 2024 06:09 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
आगामी छह महीनों में रिलीज होंगी ये फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2024 के छह महीने लगभग बीत चुके हैं। फिल्मों के लिहाज से बीते छह महीने कुछ खास नहीं रहे हैं। इस साल अब तक ‘शैतान’, ‘मैदान’, क्रू, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और हाल ही में रिलीज हुई ‘मुंजा’ और ‘चंदू चैंपियन’ शामिल हैं। इन फिल्मों ने दर्शकों का हल्का-फुल्का मनोरंजन तो किया पर कुछ धमाकेदार नहीं कर पाईं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले छह महीने बवाल मचाने वाले होंगे। बॉक्स ऑफिस पर कुछ चुनिंदा फिल्में कमाल कर सकती हैं। ‘भूल-भूलैया 3’ इस दौड़ में सबसे आगे दिख रही है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ ajaydevgn
रेड 2
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘रेड 2’ इस साल जुलाई के अंत तक रिलीज हो सकती है। इस साल अजय देवगन की ‘शैतान’ और ‘मैदान’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं।
Subedaar: 'सूबेदार' बन एक्शन अवतार दिखाएंगे अनिल कपूर, 'बिग बॉस ओटीटी 3' से पहले शुरू की फिल्म की तैयारी
विज्ञापन

3 of 9
स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया
स्त्री 2
राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ भी इसी कतार में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अगस्त महीने में रिलीज की जाएगी। फिल्म में राजकुमार राव, तमन्ना भाटिया, वरुण धवन, पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार शामिल हैं। 
 

4 of 9
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
जिगरा
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म से प्रशंसकों को काफी उम्मीद है। फिल्म में जेसन शाह और आदित्य नंदा अहम भूमिका में दिखेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 9
स्काई फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया
स्काई फोर्स
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर काफी भौकाल बना था, लेकिन यह भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसी साल अक्षय की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के अक्टूबर में रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है।
 
विज्ञापन

6 of 9
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
भूल भुलैया 3
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ सिनेमाघरों में आ चुकी है। दर्शक कार्तिक के अभिनय की खूब सराहना कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म दिवाली पर रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है। 
 
विज्ञापन

7 of 9
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
सिघम अगेन
अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। पहले यह फिल्म 15  अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद कुछ कारणों से इसे दिवाली पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है।
 

8 of 9
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
वेलकम टू द जंगल 
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ भी इस रेस में शामिल है। सितारों से सजी इस फिल्म को इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

9 of 9
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios
सितारे जमीन पर
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ भी साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। कहा जा रहा है कि क्रिसमस पर इसका सामना अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ से हो सकता है।
Mr.Bachchan ShowReel: 'मिस्टर बच्चन' का मसालेदार शो रील हुआ जारी, धांसू अंदाज में एक्शन करते दिखे रवि तेजा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें