बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्में जिनके सीक्वल इस साल रिलीज होंगे, तो कुछ के सीक्वल आने की घोषणा हो चुकी है। प्रशंसकों को इन बॉलीवुड फिल्मों के सीक्वल की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इनमें भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन, हाउसफुल 5 के अलावा वेलकम टू द जंगल जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इस साल रिलीज होंगे इन फिल्मों के सीक्वल
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, akshaykumar, kartikaaryan
बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्में जिनके सीक्वल इस साल रिलीज होंगे, तो कुछ के सीक्वल आने की घोषणा हो चुकी है। प्रशंसकों को इन बॉलीवुड फिल्मों के सीक्वल की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इनमें भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन, हाउसफुल 5 के अलावा वेलकम टू द जंगल जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
सबसे पहले बात करते हैं इस साल रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 की। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी के अलावा एक बार फिर से विद्या बालन मंजूलिका के किरदार में नजर आएंगी। इन दिनों कार्तिक अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में लगातार व्यस्त हैं। यह फिल्म इस साल दीवाली पर 1 नवंबर को रिलीज होगी
हाउसफुल 5 भी अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म है। यह फिल्म अगले साल यानी 6 जून 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय के अलावा कई अभिनेता नजर आएंगे। फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। अक्षय ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर जानकारी साझा की थी।