जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' आज रिलीज हो गई है। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, राजेंद्र गुप्ता, आदिल हुसैन समेत कई कलाकारों ने काम किया। फिल्म की रिलीज से पहले बुधवार को इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई सितारों को देखा गया।