सिनेमाघरों में आए दिन कोई न कोई फिल्म रिलीज होती रहती है। इनमें से कई फिल्में दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं, तो कई का कुछ दिन में ही बुरा हाल हो जाता है। इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई कमल हासन की इंडियन 2 और अक्षय कुमार की सरफिरा का कुछ ही दिनों में बुरा हाल होता दिख रहा है। एक्शन फिल्म की किल को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कमाई के मामले में ये फिल्म अब लाखों में सिमट के रह गई हैं। वहीं, इन फिल्मों से पहले से लगी कल्कि 2898 एडी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म जल्द ही 600 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। जानते हैं इन सभी फिल्मों का मंगलवार को कैसा हाल रहा...