फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddu Jonnalagadda: 'टिल्लू स्क्वायर' के बाद अब 'तेलुसु काडा' के काम में जुटेंगे सिद्धू, शूटिंग पर आया अपडेट

Wed, 17 Jul 2024 11:38 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'टिल्लू स्क्वायर' फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले दक्षिण भारतीय अभिनेता सिद्धू जोनालागड्डा अब अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सिद्धू जल्द ही 'तेलुसु काडा' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं और इसी को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू जोनालागड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @siddu_buoy

2 of 5
सिद्धू जोनालागड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @siddu_buoy
तेलुगु 123 की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'तेलुसु काडा' को लेकर ताजा अपडेट यह है कि इसकी शूटिंग 5 अगस्त, 2024 से शुरू हो जाएगी। 'तेलुसु काडा' को हैदराबाद में शूट किया जाएगा। इस फिल्म में सिद्धू जोनालागड्डा के साथ-साथ राशि खन्ना और श्रीनिधि शेट्टी भी अहम रोल निभाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वार किया जाएगा, जो उनकी 30वीं फिल्म है। 
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धू जोनालागड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @siddu_buoy
'तेलुसु काडा' की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में परिवार, दोस्ती, आत्म-प्रेम, त्याग समेत कई सामाजिक पहलुओं पर बात होगी। इसका निर्देशन नीरजा कोना द्वारा किया जाएगा और यह उनकी पहली फिल्म है। श्रीकर प्रसाद फिल्म को एडिट करेंगे, जो अपने काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके हैं। 'तेलुसु काडा' में संगीतकार थमन की धुनें सुनने को मिलेंगी। कैमरे का काम युवराज जे संभालेंगे। 

4 of 5
सिद्धू जोनालागड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @siddu_buoy
इस साल अभी तक जितनी तेलुगु फिल्में हिट हुई हैं, उनमें 'टिल्लू स्क्वायर' का नाम शामिल हैं। यह फिल्म 29 मार्च, 2024 को रिलीज हुई थी। सैकनिल्क के मुताबिक, 'टिल्लू स्कवायर' ने वर्ल्डवाइड 125.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 82.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इसका निर्देशन मालिक राम ने किया था। 

Taapsee: तापसी का नया ‘ताप’ देख मुंबई के दिग्गज हैरान, शाहरुख संग काम करने के बाद तीन गुनी कर दी फीस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धू जोनालागड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @siddu_buoy
टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई 'टिल्लू स्क्वायर' के अगले भाग पर भी काम चल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल इसकी कहानी लिखी जा रही है, जिसे पूरा होने में थोड़ा और समय लगेगा। 'टिल्लू स्क्वायर' में सिद्धू जोनालागड्डा के साथ अनुपमा परमेश्वरन ने भी काम किया था। इसका निर्देशन मलिक राम ने किया था।

Hardik-Natasha: हार्दिक संग तलाक की अफवाहों के बीच बेटे के साथ मुंबई से रवाना हुईं नताशा, एयरपोर्ट पर हुईं नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें