'अनुपमा'-'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
- फोटो : सोशल मीडिया
'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
'अनुपमा' शो लगातार दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना अभिनीत अनुपमा हमेशा टीआरपी चार्ट में शीर्ष पर बनी रही है। हालांकि, इस सप्ताह इसकी रेटिंग पिछले सप्ताह की तुलना में थोड़ी कम हुई है। इस सप्ताह शो की टीआरपी रेटिंग 2.3 है, जबिक पिछले सप्ताह इसकी रेटिंग 2.5 थी। इसके बावजूद ये शो अभी भी टॉप पर बना हुआ है। वहीं, दूसरे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', जिसकी इस सप्ताह की रेटिंग 2.1 है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की जोड़ी वाले इस शो को भी फैंस का काफी प्यार मिल रहा है।