यश
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को फिल्म टॉक्सिक के लिए आभार जताया था। साथ ही बताया था कि वे जन्मदिन पर फैंस से नहीं मिल पाएंगे। इससे फैंस निराश तो जरूर हुए , लेकिन उन्होंने अभिनेता का बर्थडे धूमधाम से मनाने का फैसला किया। इसी सिलसिले में कर्नाटक के गडग जिले में एक बड़ा हादसा भी हो गया। यश का कट-आउट लगाने के दौरान तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।