फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Shroff: क्या इन फिल्मों से हटा पाएंगे फ्लॉप फिल्मों का ग्रहण, टाइगर श्रॉफ के हाथ लगे कई बड़े प्रोजेक्ट!

Mon, 23 Sep 2024 09:43 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेता हैं टाइगर श्रॉफ। टाइगर कई सालों से कोई भी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। बड़े मियां छोटे मियां, गणपत और हीरोपंती 2 यह सभी फ्लॉप रहीं, लेकिन अब टाइगर के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है कि उनके पास कई आगामी बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनके जरिए वह अपनी फ्लॉप इमेज को सुधार कर सकते हैं। इस साल टाइगर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हुई, लेकिन अफसोस की बात यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं सकी। अब प्रशंसक उनकी आगामी फिल्मों पर अपनी नजरे बनाए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff

2 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी फिल्मों का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाइगर श्रॉफ 'बागी' फ्रेंजाइजी की चौथी किस्त 'बागी 4' के साथ धांसू एंट्री करने वाले हैं। यह हमेशा की तरह ही एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर में शुरू होगी। 'बागी 4' का निर्देशन कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक हर्ष करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
निर्देशक रोहित शेट्टी की आगामी कॉप यूनिवर्स की सिंघम की तीसरी किस्त सिंघम अगेन में टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। इस फिल्म में टाइगर  ACP सत्या के किरदार में धमाल मचाते नजर आएंगे। कुछ समय पहले रोहित ने सोशल मीडिया पर टाइगर का फिल्म से लुक साझा किया और लिखा, 'मिलिए हमारे स्पेशल टास्क फोर्स एसीपी सत्या से, जो इम्मोर्टल हैं सच की तरह....।' 

4 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
फिल्म सिंघम अगेन में टाइगर के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, अजय देवगन और करीना कपूर नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिशन ईगल नाम की फिल्म में भी टाइगर का जलवा देखने को मिल सकता है। इस फिल्म की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Arjun Kapoor: जब अर्जुन कपूर ने मजाक में वरुण धवन के बारे में कही थी बड़ी बात, फिल्म गरम मसाला से की थी तुलना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें