फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAFTA 2024: 77वें बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स के ये पल बने यादगार, माइकल फॉक्स के इस अंदाज ने छू लिया दर्शकों का दिल

Mon, 19 Feb 2024 02:55 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दीपिका पादुकोण और माइकल फॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया
लंदन में ब्रिटिश फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए 19 फरवरी का दिन बेहद खास रहा। लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 77 वां बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स 2024 का आयोजन किया गया। सितारों से सजी इस महफिल पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रही। समारोह में डेविड बेकहम, केट ब्लैंचेट और हिंदी सिनेमा की धड़कन दीपिका पादुकोण भी नजर आईं। वहीं, डेविड टेनेंट ने इस कार्यक्रम को शानदार बना दिया। 77 वां बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स को लायंसगेट प्ले पर लाइव स्ट्रीम किया गया। चलिए आपको समारोह के उन पलों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस समारोह को यादगार बना दिया।

 
विज्ञापन

2 of 7
दीपिका पादुकोण (बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024) - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कार्यक्रम में सब्यसाची की साड़ी में नजर आईं। सुनहरे रंग की झिलमिलाती साड़ी पहने दीपिका के लुक ने कार्यक्रम में भारतीय परंपरा की झलक पैदा की। रेड कार्पेट पर दीपिका ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। अपने जलवे बिखेरने के बाद अभिनेत्री मंच पर पहुंची। कार्यक्रम में दीपिका ने 'बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज' के विजेता अभिनेता जोनाथन ग्लेजर को पुरस्कार दिया।  

 
विज्ञापन

3 of 7
बार्बी - फोटो : सोशल मीडिया
पीपुल्स च्वाइस अवार्ड्स में जलवा बिखेरने वाली 'बार्बी' को बाफ्टा से खाली हाथ लौटना पड़ा।  कम जाती है। विभिन्न श्रेणियों में 5 नामांकन मिलने के बावजूद इस फिल्म की झोली में एक भी अवार्ड नहीं आए। मार्गोट रोबी और टीम का कोई बाफ्टा अवार्ड नहीं जीत सका, जिसने हर किसी को आश्चर्य में डाल दिया।

 

4 of 7
ओपेनहाइमर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, ओपेनहाइमर का इस साल 77वें बाफ्टा अवार्ड्स में दबदबा देखने को मिला। क्रिस्टोफर नोलन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए पहला बाफ्टा पुरस्कार मिला, जबकि सिलियन मर्फी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और और  रॉबर्ट डाउनी जूनियर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। ओपेनहाइमर ने बाफ्टा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का भी पुरस्कार जीता। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ संपादन, सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल स्कोर में भी ओपेनहाइमर ने बाजी मारी।

Salman Khan: दबंग खान के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई, जीजा आयुष शर्मा भी चलेंगे अब बुलेटप्रूफ कार में!


 
विज्ञापन

5 of 7
प्रिंस जॉर्ज के साथ प्रिंस विलियम - फोटो : Social media
 77वें बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स में प्रिंस विलियम ने भी शिरकत की। हालांकि वे पत्नी केट विलियम के बिना ही कार्यक्रम में नजर आए, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि ब्रिटिश रॉयल शुरू से ब्रिटिश प्रतिभा का सम्मान करने के तरीके के रूप में पुरस्कारों के समर्थन करता रहा है। हालांकि उनके पास विजेताओं को चुनने के लिए वोट का अधिकार नहीं होता। प्रिंस विलियम की मौजदूगी में बाफ्टा पुरस्कार जीतना निश्चित रूप से विजेताओं के लिए लिए गर्व का पल था।

Sonalee Kulkarni Interview: आज तो हर कोई यूट्यूब चैनल खोलकर रिपोर्टर बन बैठा है, जानिए क्यों कहा ऐसा सोनाली ने



 
विज्ञापन

6 of 7
डेविड टेनेंट - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सामारोह में डेविड टेनेंट की मेजबानी ने जान डाल दी। दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ डेविड ने अपने चौंकाने वाले अंदाज से उनकी आंखों में आंसू भी ला दिए। पुरस्कारों के वितरण के दौरान टेनेंट ने हल्के-फुल्के मजाकिया अंदाज ने दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर दिया।

Aishwarya Shankar: निर्देशक शंकर की बेटी ऐश्वर्या ने की सगाई, रोहित दामोदरन से दो साल पहले हुआ था तलाक


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माइकल फॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया
सार्वजनिक मंचों पर अपनी दुर्लभ उपस्थिति के बावजूद माइकल फॉक्स के लिए 77 वां बाफ्टा अवार्ड बेहद यादगार पल रहा। 'बैक टू द फ्यूचर' अभिनेता एक पुरस्कार देने के लिए आए थे। पार्किंसंस रोग के कारण वे व्हीलचेयर पर मंच पर पहुंचे और जब वे पुरस्कार देने के लिए खड़े हुए तो दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने खड़े होकर उनके समर्थन में तालियां बजाईं, जो वास्तव में दिल छू लेने वाला पल था।

Sonalee Kulkarni Interview: आज तो हर कोई यूट्यूब चैनल खोलकर रिपोर्टर बन बैठा है, जानिए क्यों कहा ऐसा सोनाली ने

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें