Pawan Kalyan Og: पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने रिलीज के 4 दिन में ही 250 करोड़ का आंकडा पार कर लिया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर चलिए नजर डालते हैं।
साउथ सिनेमा इन दिनों लगातार बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रहा है। इसी कड़ी में पवन कल्याण और इमरान हाशमी की मच अवेटेड एक्शन फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' भी शामिल हो गई है। फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों के भीतर ही 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है। यह पवन कल्याण के करियर की पहली फिल्म है जिसने शुरुआती वीकेंड पर ही इतना बड़ा आंकड़ा छू लिया है। हालांकि सोमवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ओजी
- फोटो : एक्स
पहले ही दिन से दिखा जलवा
फिल्म की शुरुआत प्रीव्यू शो से ही धमाकेदार रही। ओपनिंग से पहले ही फिल्म ने करीब 21 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन दर्ज किया। रिलीज के पहले दिन आंकड़ा सीधा 63.75 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा। हालांकि दूसरे और तीसरे दिन कलेक्शन कुछ गिरा और यह 18.75 करोड़ और 18.50 करोड़ रहा। चौथे दिन रविवार को भी फिल्म ने 18.50 करोड़ का कारोबार किया। सोमवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 5.12 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में 145.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज हो चुका है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने रचा इतिहास
देश के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी 'दे कॉल हिम ओजी' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 252 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ट्रेड एनालिस्ट इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्मों में से एक बता रहे हैं।
4 of 6
OG
- फोटो : x
इमरान हाशमी का तेलुगु डेब्यू
फिल्म की खासियत यह भी है कि बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने पहली बार किसी तेलुगु फिल्म में काम किया है। वह फिल्म में ‘ओमी भाऊ’ का किरदार निभा रहे हैं, जो अंडरवर्ल्ड की बागडोर संभालता है। वहीं, पवन कल्याण ‘ओजस गंभीरा उर्फ OG’ के रूप में नजर आ रहे हैं। दोनों सितारों की टक्कर और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
ओजी फिल्म
- फोटो : एक्स
फिल्म की स्टारकास्ट और प्रोडक्शन
निर्देशक सुजीत द्वारा बनाई गई इस फिल्म का निर्माण डी वी वी दानय्या और कल्याण दासरी ने डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। फिल्म में प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज और श्रिया रेड्डी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। दमदार एक्शन, संवाद और विजुअल्स की वजह से दर्शक इसे बड़े पैमाने पर पसंद कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर दूसरी फिल्म की टक्कर
इसी बीच बॉलीवुड में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ भी सिनेमाघरों में चल रही है। रिलीज के दस दिनों में इस फिल्म ने भारत में 90.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि ‘ओजी’ के सामने इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है, लेकिन फिर भी दर्शक कोर्टरूम ड्रामा को सराह रहे हैं।