फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actresses: जवाब देने में माहिर हैं टीवी इंडस्ट्री की ये बालाएं, एक ने तो भाई जान की बोलती कर दी थी बंद

Wed, 19 Jun 2024 02:59 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
टीवी जगत की अभिनेत्रियां अक्सर अपनी सीरियल वाली इमेज में बंध जाती हैं। उनमें से कई अभिनेत्रियां तो शो के बाहर भी कम बोलती नजर आती हैं। वहीं छोटे पर्दे की कुछ बालाएं ऐसी हैं जो असल जिंदगी में बहुत बोलती हैं। वे किसी भी बात का जवाब देने से घबराती नहीं हैं। चलिए आज आपको कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बताते हैं--
विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम 'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल का आता है। वे तो शो के दौरान सलमान खान को भी अपनी बातों से चुप करवा देती थीं। इस शो के दौरान दर्शकों को उनका चुलबुला अंदाज काफी पसंद आया था। वे शो कैंची की तरह जबान चलाती नजर आई थीं। वे पैपराजी तक को भी जवाब देने से कतराती नहीं हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐसे ही निक्की तंबोली भी बहुत बोलती हैं। वे 'खतरों के खिलाड़ी' में सबको अपनी प्यारी बातों से चुप करवा देती थीं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरों के अलावा उनकी बातों के क्लिप्स की वायरल होते रहते हैं। वे अपने मन की बात बिना लाग लपेट के बोल देती हैं। 

4 of 5
ईशा मालवीय - फोटो : इंस्टाग्राम

इस लिस्ट में 'उडारियां' फेम ईशा मालवीय का भी नाम शामिल है। वे 'बिग बॉस' के पिछले सीजन में नजर आई थीं। शो के दौरान वे कई बार शो के होस्ट सलमान खान तक को जवाब देती दिखी थीं। ईशा शो में विक्की जैन के साथ काफी गप्पें मारती नजर आती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मन्नारा चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा की चचेरी लाडली बहन मन्नारा चोपड़ा भी बातें करने में या जवाब देने में किसी से कम नहीं हैं। वे 'बिग बॉस' में डंके की चोट पर अपनी बातें रखती नजर आई थीं। उनका बेबाक अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद भी आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें