तैमूर अली खान और उनके छोटे भाई जेह अली खान के अलावा देवी, राहा और अब्राहम जमकर सुर्खियां बटोरते हैं। यह सभी स्टार्स किड्स लाइमलाइट में बने रहते हैं। इन स्टार किड्स की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं फैंस।
विज्ञापन
1 of 6
छोटी उम्र में स्टार बनें ये किड्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
तैमूर अली खान और उनके छोटे भाई जेह अली खान के अलावा देवी, राहा और अब्राहम जमकर सुर्खियां बटोरते हैं। यह सभी स्टार्स किड्स लाइमलाइट में बने रहते हैं। इन स्टार किड्स की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं फैंस।
विज्ञापन
2 of 6
तैमूर अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
तैमूर अली खान
सैफ-करीना के दोनों बेटे बहुत क्यूट हैं और लाइमलाइट में बने रहते हैं। तैमुर अली खान अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे हैं। उनका जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। उनके पिता सैफ अली खान ने करीना के साथ दूसरी शादी की थी। तैमूर शब्द का अर्थ होता है फौलाद का बना हुआ। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान अपनी एक्टिविटी को लेकर खासी सुर्खियों में रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
जेह अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
जेह अली खान
21 फरवरी 2021 को सैफ अली खान और करीना कपूर ने तैमूर के बाद दूसरे बेटे जेह अली खान के माता-पिता बने। करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह अली खान तीन साल के हो गए हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे जहांगीर को सब प्यार से जेह कहकर बुलाते हैं।
4 of 6
राहा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
राहा कपूर
रणबीर और आलिया के घर 6 नवंबर 2022 को नन्ही परी राहा कपूर का जन्म हुआ था। एक समय था जब आलिया और रणबीर पैपराजी को बेटी राहा की फोटो क्लिक कराने से मना करते थे। रणबीर ने पैपराजी से अपील कि थी कि वो ना ही उनकी बेटी राहा की कोई फोटो क्लिक करें और ना ही किसी तरह का वीडियो बनाए। क्योंकि जब सही वक्त होगा तब वो खुद अपनी बेटी को सभी के सामने इंट्रोड्यूस करवा देंगे। लेकिन अब फाइनली राहा का दीदार करके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
देवी
- फोटो : इंस्टाग्राम
देवी
12 नवंबर 2022 के दिन बिपाशा बसु और करण की बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का जन्म हुआ था। बिपाशा अक्सर देवी के वीडियोज और फोटज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। देवी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं।
अब्राहम
शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान 27 मई को पूरे 11 साल के हो जाएंगे। अब्राहम का जन्म साल 2013 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। हालांकि शाहरुख का एक और बेटा है जो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका नाम आर्यन खान है। शाहरुख की बेटी का नाम सुहाना है। शाहरुख अक्सर अब्राहम के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज स्पेशल मौके पर साझा करते रहते हैं।