फिल्म 'द लेडी किलर'
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन ने 'द लेडी किलर' को लेकर कहा था, "यह सबसे अच्छी स्क्रिप्ट में से एक है, शायद मेरी जिंदगी में पढ़ी गई सबसे अच्छी स्क्रिप्ट। यह खूबसूरत है, इसे पढ़कर ऐसा लगता है कि इसकी पिक्चर नहीं भी बनेगी तो भी यह परफेक्ट है क्योंकि आप इसकी कल्पना कर सकते हैं। यह एक नॉयर रोमांटिक थ्रिलर है और यह मेरे द्वारा की गई किसी भी फिल्म से बहुत अलग है, यह बहुत अनोखी है, जिस तरह से निर्देशकों और लेखकों ने इस पर काम किया है और जिस तरह से इसे शूट किया गया है वह सब बहुत अनोखा है।" 'बीए पास', 'सेक्शन 375' और 'ब्लर' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अजय बहल द्वारा निर्देशित 'द लेडी किलर' में मुख्य भूमिका में भूमि और अर्जुन के अलावा प्रियंका बोस, सृष्टि श्रीवास्तव, एसएम जहीर और अन्य कलाकार भी हैं।