स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम: @shraddhakapoor
स्त्री 2 ने पहले सप्ताह में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, जिसने सभी को हैरान कर दिया। वहीं, फिल्म का धांसू कारोबार दूसरे हफ्ते भी जारी रहा और मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने 141.4 करोड़ की जबर्दस्त कमाई की। तीसरे हफ्ते भी फिल्म ने जबर्दस्त कमाई करनी जारी रखी। अब वीकएंड पर यानी रविवार की छुट्टी का फिल्म ने फायदा उठाया और 18वें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, सोमवार को यानी 19वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 486.55 करोड़ रुपये हो चुका है।