फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TGIKS: 'चमकीला' स्टार्स संग खुशी से चमकते दिखे कपिल शर्मा, दिलजीत-परिणीति ने शो में लगाए चार चांद

Sun, 14 Apr 2024 11:09 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम
 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा एपिसोड नेटफ्लिक्स पर कल यानी शनिवार रात को प्रसारित किया गया। कपिल शर्मा के इस शो के तीसरे एपिसोड में निर्देशक इम्तियाज अली, दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा बतौर मेहमान शामिल हुए। इम्तियाज अली 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपनी नई रिलीज हुई फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को प्रमोट करने पहंचे थे। आइए आपको बताते हैं कपिल ने अपने मेहमानों के साथ मिलकर क्या धमाल मचाया --  

RajKummar Rao: राजकुमार राव ने कराई चेहरे की सर्जरी! 'फाइटर' के विलेन से हुई तुलना, ट्रोल बोले- पहचान नहीं पाए
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम
 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ कपिल शर्मा एक बार फिर से कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। दर्शकों को कपिल का यह शो काफी पसंद भी आ रहा है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कल इम्तियाज अली अपनी फिल्म 'चमकीला' के स्टार्स के साथ पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' यह एपिसोड अभी तक प्रसारित हुए सभी एपिसोड में से बेहतरीन है। 
विज्ञापन

3 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' परिणीति चोपड़ा अपने दिलकश अंदाज में जलवा बिखेरती नजर आईं। 'चमकीला' फिल्म के लिए उन्हें कपिल शर्मा ने बधाई दी। परिणीति काले रंग की साड़ी में बेहद हसीन लग रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हल्का सा मेकअप किया था। सोशल मीडिया पर उनका यह सादा और सुंदर लुक काफी वायरल हो रहा है। 

4 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम
 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे एपिसोड में कृष्णा अभिषेक डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका निभाते नजर आए। कृष्णा की अदाकारी ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया। वे ट्रम्प की आवाज से लेकर उनके भाषण के तरीकों की नकल करते दिखाई दिए। उन्हें देखकर साल 2020 की यादें ताजा हो गईं जब ट्रंप ने भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान भारतीय नामों का उच्चारण करने की कोशिश की थी और वे असफल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम
 कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कीकू शारदा कल बिल्कुल नए अंदाज में दिखे। वे किम का रूप धारण करके दर्शकों के सामने हाजिर हुए। उनकी एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई। कल प्रसारित हुआ यह एपिसोड 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के बेहतरीन एपिसोड में से एक है। 

Pakistan In Mumbai: मुंबई में यहां दिखा ‘आईएसआई’ चीफ, निशाने पर कश्मीर, जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें