रात का वक्त है। गलियों में सन्नाटा है। कोहरा सा पसरा हुआ है। तभी एक जीप आती है। जीप से जो शख्स उतरता है, उस पर दुनिया भर की जासूसी एजेंसियों की नजर है। लेकिन, ये शख्स यहां पूरे इत्मीनान से है। चेहरे पर किसी तरह का खौफ नहीं, बल्कि एक साजिश की कालिख सी नजर आती है। पता चलता है कि ये ‘पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई’ का चीफ है। नाम क्या है, पहली बार में पता नहीं चलता। और, करीब आने पर चेहरा साफ नजर आता है। जी हां, ये दृश्य है यहां मुंबई के निकट मीरा रोड में चल रही एक फिल्म की शूटिंग का।