फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TBMAUJ on OTT: अब ओटीटी पर धमाल मचा रही 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

Fri, 05 Apr 2024 11:55 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तेरी बातों में उलझा ऐसा जिया - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद और कृति की साइंस फिक्शन फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म को दो महीने बाद ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी और कृति-शाहिद की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। यही वजह है कि अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
जिन भी लोगों ने अभी तक शाहिद और कृति की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' नहीं देखी है, वे इसे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इस फिल्म की अनोखी प्यार भरी कहानी ने दर्शकों के दिल को जीत लिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी बढ़िया कमाई की थी। फिल्म की कहानी के साथ ही शाहिद-कृति की लाजवाब केमिस्ट्री और फिल्म के गानों को भी लोगों ने बेहद पसंद किया। अगर, किसी ने यह फिल्म सिनेमाघर में नहीं देखी है तो वह इसे घर बैठे ओटीटी पर देख सकता है।
Thursday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर क्रू और गॉडजिला x कॉन्ग का जलवा बरकरार, जानें अन्य फिल्मों की कमाई
विज्ञापन

3 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : सोशल मीडिया
प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करके फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी दी है। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'एक ऐसी लव स्टोरी, जिसने प्यार की परिभाषा को ही बदलकर रख दिया।' फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 5 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है।
Dune 3: हो गया ‘ड्यून 3’ का एलान, दूसरी कड़ी की सफलता के बाद कहानी लेगी ये नया मोड़

4 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर ने एक कंप्यूटर इंजीनियर आर्यन का रोल निभाया है। जबकि कृति सेनन ने रोबोट शिफ्रा (सुपर इंटेलिजेंट फीमेल रोबोट ऑटोमेशन) का किरदार निभाया है। शाहिद को कृति से प्यार हो जाता है। यह एक रोबोट और इंसान की प्यार भरी कहानी है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा डिंपल कपाड़िया, धर्मेंद्र जैसे अभिनेताओं ने अहम रोल निभाया है।
The Kerala Story: सीएम विजयन ने दूरदर्शन से द केरल स्टोरी को दिखाने से किया मना, बोले- सांप्रदायिक तनाव बढ़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की सफलता के बाद कृति सेनन कि एक और फिल्म 'क्रू' रिलीज हुई। यह फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म में कृति ने एक एयर होस्टेस (विमान परिचारिकाएं) का किरदार निभाया है। फिल्म में कृति के अलावा करीना कपूर खान और तब्बू ने भी बेहतरीन अभिनय किया है। वहीं शाहिद की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म 'देवा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े की जोड़ी नजर आएगी। यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।
LSD 2: आगे खिसकेगी 'लव, सेक्स और धोखा 2' की रिलीज डेट! फिल्म पर जमकर चली सेंसर की कैंची?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें