फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrakanth Death: तेलुगु एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, बर्दाश्त नहीं कर सके पवित्रा जयराम की मौत का गम

Sat, 18 May 2024 01:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तेलुगु इंडस्ट्री से दुखद खबर आ रही है। अभिनेता चंद्रकांत का निधन हो गया है। पवित्रा जयराम की मौत के गम से प्रशंसक उबर भी नहीं पाए थे कि एक और बुरी खबर आ गई है।
विज्ञापन
एक्टर चंद्रकांत और पवित्रा जयराम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु अभिनेता चंद्रकांत नहीं रहे। अभिनेता ने शुक्रवार को तेलंगाना के अलकापुर स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या की है। चंद्रकांत के निधन की खबर उनकी सह-कलाकार और करीबी दोस्त रहीं पवित्रा जयराम की मौत के कुछ दिनों बाद आई है। बीते दिनों एक कार दुर्घटना में पवित्रा जयराम की जान चली गई थी। 

विज्ञापन


अभिनेत्री के लिए किया था आखिरी पोस्ट 
पवित्रा जयराम की मौत का चंद्रकांत को गहरा सदमा लगा। वह गम से उबर नहीं पाए। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए चंद्रकांत के पिता के बयान के अनुसार, अभिनेता पिछले कुछ दिनों से सदमे में थे। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट भी पवित्रा के लिए लिखी थी। कथित तौर पर दोनों रिलेशनशिप में थे। 'त्रिनयनी' में दोनों ने साथ काम किया था।

Devara: 'देवरा' के पहले गाने पर थिरकने के लिए हो जाइए तैयार, प्रोमो के बाद निर्माताओं ने किया समय का भी खुलासा
विज्ञापन


सता रहा था अकेलापन
एक पोस्ट में चंद्रकांत ने लिखा था, 'मुझे अकेले छोड़ गईं, यह मुझसे बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है'। अपने इस पोस्ट में उन्होंने पवित्रा को टैग किया था। इसके अलावा अन्य पोस्ट में लिखा था, 'प्लीज वापस आ जाओ। मिस यू। मुझसे यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा कि तुम मुझे अकेला छोड़ गईं। एक बार फिर मेरा नाम पुकारो'। चंद्रकांत के निधन से प्रशंसक गमगीन हैं। 
विज्ञापन


Chandrakanth Death: तेलुगु एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, बर्दाश्त नहीं कर सके पवित्रा जयराम की मौत का गम

अभिनेता ने दिया था संकेत!
एक पोस्ट में चंद्रकांत ने लिखा था, 'गुड मॉर्निंग नाना। जिम का समय हो गया है। हमारे कोच ने कॉल किया है। लव यू'। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'नाना, बस दो दिन का इंतजार करो'। एक्टर के इस पोस्ट के बाद प्रशंसकों को डर सता रहा था। मालूम हो कि 12 मई 2024 को आंध्र प्रदेश के महबूब नगर में एक भीषण कार हादसे में पवित्रा का निधन हो गया था। पवित्रा हिट तेलुगु टीवी सीरीज 'त्रिनयानी' में तिलोत्तमा की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं।
Bahubali: ‘बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड’ के बाहुबली हैं राजामौली के प्रशंसक, शरद ने डबिंग के अनुभवों को किया साझा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें