फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: रेहाना संग रोमांटिक फोटो शेयर कर जीशान ने किया रिलेशनशिप का खुलासा, लिखा- तुम सब कुछ हो

Wed, 06 Oct 2021 04:20 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जीशान-रेहाना - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहे जीशान खान ने महीनों से चल रही रिलेशनशिप की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने रेहाना पंडित के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है। जीशान ने यह खुलासा कर दिया है कि वह 'कुमकुम भाग्य' की अपनी सह-कलाकार रेहाना पंडित के साथ रिश्ते में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक नोट के साथ 'किस' वाली तस्वीर साझा कर अपने और रेहाना के रिश्ते के बारे में सार्वजनिक तौर पर पुष्टि कर दी है।

रेहाना, जीशान से 11 साल बड़ी हैं और पिछले कई वक्त से दोनों के डेट करने और रिश्ते में होने की खबरें आ रही थी। लेकिन, अब खुद जीशान ने रोमांटिक तस्वीर शेयर कर इस रिलेशनशिप को  कबूल कर लिया है।  इस तस्वीर में दोनों ही लिपकिस करते हुए दिख रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर दोनों के फैंस शुभकामननाएं दे रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
जीशान खान - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स रेहाना और जीशान को साथ बने रहने की दुआ दे रहे हैं। जीशान ने अपनी पोस्ट में लिखा है- मेरी प्रिय दोस्त से मेरी जिंदगी का प्यार होने तक, मेरी खुशी से मेरे दिमाग की शांति होने तक, तुम वो सब कुछ हो जिसको मैंने मांगा था। हर सेकेंड जो मैं तुम्हारे साथ बिताता हूं, हर सांस जो मैं तुम्हारे सामने लेता हूं..मेरे दिल को प्यार से भर देती है।


 
विज्ञापन

3 of 5
रेहाना पंडित - फोटो : amar ujala
जीशान ने आगे लिखा है कि हर कोई ऐसे ही प्यार को महसूस करें जैसे हम करते हैं। मुझे पता है कि ऐसे लोग भी हैं जिनके दिमाग में डाउट होगा और वे सोचेंगे कि ऐसा प्यार सच नहीं हो सकता। लेकिन जो लोगों के पास नहीं होता उस पर वो भरोसा नहीं करते हैं।

 

4 of 5
जीशान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जीशान ने लिखा है कि जो चीज जादुई होती है वो फेयरीटेल से कम नहीं होती है। उन्होंने आगे कहा, तुम मेरी हो और मैं हर किसी को यह बता रहा हूं कि तुम मेरी हो..आई लव यू बेबी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीशान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जीशान के इस खूबसूरत पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड रेहाना पंडित का भी कमेंट आया है। रेहाना ने लिखा है कि वह शर्मा रही हैं और भावुक हो रही हैं। उन्होंने जीशान को 'आई लव यू जान' कहा। उन्होंने लिखा कि हम दोनों का प्यार हमेशा रहेगा। आपको बता दें कि जीशान की इस पोस्ट को 40 हजार लोगों ने लाइक किया है और इस पर उनके फैंस के ढेर सारे कमेंट आ रहे हैं। यूजर्स दोनों को रिलेशनशिप की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या तुम भूल गये ये तुम्हारी मां बनी थी..वैसे कोई बात नहीं..दोनों को बधाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें