आरोही पटेल, वेंकटेश पांडे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इतिहास कहता है कि 18वीं सदी में मुगल काल की समाप्ति के बाद मराठा साम्राज्य ने तमाम दिग्गज हस्तियों को देखा। उसी समय पर आधारित यह धारावाहिक लाड़-प्यार में पली एक नन्हीं लड़की का सफर दर्शाता है, जो आगे चलकर एक कुशल एवं उत्कृष्ट शासक बनीं और पेश्विन बाई कहलाईं। इस धारावाहिक में नौ साल की प्यारी आरोही पटेल नन्हीं काशीबाई का रोल निभा रही हैं। मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव का रोल निभा रहे हैं वेंकटेश पांडे, जो जी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डीआईडी लिटिल मास्टर्स’ के जरिये पहले ही अपनी खास पहचान बना चुके हैं। काशीबाई और बाजीराव के हजारों रंग समेटता यह धारावाहिक इस कहानी के सिरे दोनों के बचपन से पकड़ता है और दोनों की नादानियों, परेशानियों और हैरानियों के साथ आगे बढ़ता है।