मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलर्स टीवी पर जल्द लॉन्च होने जा रहे इस शो का नाम है, ‘हुनरबाज-देश की शान’। शो की कैच लाइन है, ‘ना पैसा, ना सही उमर, एक हुनरबाज बनने के लिए आपको चाहिए सिर्फ हिम्मत और हुनर।’ जैसा कि शो के नाम और इसकी कैचलाइन से स्पष्ट है ये कुछ कुछ ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ जैसा शो है और इसमें अलग अलग इलाकों के, अलग अलग पृष्ठभूमि और उम्र के लोग अपने हुनर का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। शो के लिए ऑडीशन शुरू हो चुके हैं और जल्द ही इसकी प्रसारण तिथि की घोषणा भी की जाएगी।