Faisal Khan with girlfriend
- फोटो : instagram
'नच बलिए 9' में फैजल खान और मुस्कान कटारिया बेस्ट जोड़ी में से एक थे। शो में कपल के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली लेकिन शो से बाहर होते ही दोनों के बारे में ऐसे खबर आई जिसे सुनकर उनके फैंस को भी यकीन नहीं आया। फैजल और मुस्कान का ब्रेकअप हो गया। मुस्कान ने टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए इसका खुलासा किया था। मुस्कान ने कहा था कि 'हां, हमारा ब्रेकअप हो गया है और अब हम साथ नहीं हैं। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। अभी मैं इस बारे में कुछ भी डिस्कस नहीं करना चाहती हूं।' खबरें ये भी हैं कि फैजल मुस्कान को धोखा दे रहे थे और सीरियल 'चंद्रगुप्त मौर्य' की को-स्टार स्नेहा वाग को डेट कर रहे हैं।