फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की खरी खोटी सुन फूट-फूटकर रोने लगीं शहनाज, वजह बने पारस

Tue, 31 Dec 2019 02:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के बीच कभी दोस्ती तो कभी झगड़े होते रहे हैं। एक बार फिर से दोनों के बीच जमकर बहस हुआ। इस बार सिद्धार्थ शुक्ला भी पारस का समर्थन करते दिखे जिसकी वजह से शहनाज रोने लगती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
सामने आए एक प्रोमो वीडियो में घरवालों को सेल्फी टास्क दिया गया। जिसमें शहनाज कहती हैं कि 'आसिम के साथ उसकी दोबारा फोटो ले लेंगे।' शहनाज की ये बात सुन पारस कहते हैं कि 'तेरा दिमाग है सड़ा हुआ।' इसके बाद शहनाज कहती हैं कि 'तेरा दिमाग है जलन से भरा हुआ।' 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
शहनाज की बात सुन सिद्धार्थ आगे आते हैं और पारस का समर्थन करते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं कि 'तेरा दिमाग खराब है। दिमाग का इस्तेमाल किया कर। अगर तेरे पास गलती से भी थोड़ा है।' वहीं माहिरा भी कहती हैं कि 'ये क्या बोल रही है? कुछ भी बोलती है।' 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वार में एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच केमेस्ट्री देखने को मिली। इस बार सिद्धार्थ-शहनाज रोमांटिक अंदाज में दिखे। दोनों को साथ देखना फैंस को बहुत पसंद आता है तभी तो उन्हें नया नाम सिडनाज मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
इससे पहले जब सिद्धार्थ और रश्मि ने बिग बॉस के घर में एक रोमांटिक वीडियो शूट किया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिद्धार्थ और शहनाज के बीच ऐसे ही वीडियो की डिमांड की थी। दर्शकों की मांग को देखते हुए बाद में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच भी रोमांटिक वीडियो शूट किया गया।

स्विटजरलैंड में वरुण धवन से मिले अनुष्का-विराट, इस सेलिब्रिटी ने किया कमेंट- 'दिल्ली ही आ जाते'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें