फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी: इन सितारों के पास मुंबई में है आलीशान घर, करोड़ों में है इनकी कीमत

Sat, 28 Aug 2021 06:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इन टीवी एक्टर्स के पास आलीशान घर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार हो या टेलीविजन के सितारे सभी एक आरामदायक लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। कपड़ों से लेकर खाने-पीने तक ये टेलीविजन कलाकार किसी मायने में बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है। छोटे पर्दे के इन कलाकारों की चकाचौंध से भरी इस दुनिया एक जरूरी हिस्सा इनके आलीशान घर भी है। टीवी जगत के यह कलाकार अक्सर सोशल मीडिया पर अपने इन घरों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आइए जानते इन कलाकारों के मुंबई स्थित आलीशान घरों के बारे में- 

 

अर्जुन बिजलानी

टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में अपना नया घर खरीदा है। दरअसल, अभिनेता ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर पत्नी नेहा स्वामी को मुंबई में अपने सपनों का एक घर तोहफे में दिया है। अर्जुन इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया

निक्की तंबोली

रियलटी शो बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आईं निक्की तंबोली भी मुंबई में एक आलीशान घर की मालकिन हैं। मुंबई में एक अपार्टमेंट में उनके घर के कमरों में आधुनिक साज-सज्जा के साथ किचन में भी काफी जगह दी गई है। इसके साथ ही घर की बालकनी से मुंबई का शानदार नजारा भी देखने को मिलता है। 
 

 

विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा

टीवी के जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा का मुंबई में एक बेहद ही शानदार घर है जिसमें वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। पत्नी गिन्नी चतरथ, दोनों बच्चे और मां के साथ कपिल अंधेरी वेस्ट के डीएलएफ इनक्लेव में रहते हैं। इसे मुंबई के पश्चिमी उपनगर के प्रीमियम इलाकों में गिना जाता है। खबरों की माने तो कपिल के इस फ्लैट की कीमत 15 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कपिल का एक पुश्तैनी घर पंजाब में है।
 

 

4 of 5
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौहर खान

अभिनेत्री गौहर खान का मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट है, जिसमें वाइट फर्निशिंग का इस्तेमाल घर को और खूबसूरत बनाता है। गौहर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनके घर भी झलक दिखाई देती है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता तिवारी

टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता भी मुंबई में एक आलीशान घर की मालकिन हैं। अभिनेत्री के घर में बोल्ड फर्निशिंग के साथ वेलवेट सोफे और लाउड लाइटिंग इसे और खूबसूरत बनाती है। श्वेता अपने इस घर में अपने बेटे रेयांश और बेटी पलक के साथ रहती हैं। 
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें