मनोरंजन जगत में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं जो आज कामयाबी के शिखर पर पहुंच चुके हैं। सफलता के इस मुकाम पर पहुंचे इन कलाकारों के पास शोहरत की कोई कमी नहीं। आज सभी इन सितारों को इनके नाम और काम से जानते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग ऐसे हैं, जो जानते हैं कि इस मुकाम को हासिल करना उतना आसान नहीं था जितना सब दिखता है। टीवी जगत में कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने कामयाबी के मुकाम तक जाने के लिए कई पड़ावों को पार किया। आइए जानते हैं टीवी के उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने एयरलाइन में अटेंडेंट या फिर एयर होस्टेस का काम किया है।
दीपिका कक्कड़
टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक शो 'ससुराल सिमर का' में सिमर का करिदार निभाने वालीं दीपिका कक्कड़ ने अभिनय से पहले बतौर एयर होस्टेस काम किया है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते दीपिका को अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। जिसके बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में किस्मत आजमाई और आज वह इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन गई हैं।