फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी: इन कलाकारों ने पर्दे पर बुजुर्ग बनने से कर दिया था इनकार, कई ने तो शो से किया किनारा

Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी हो या फिल्म कलाकार अलग-अलग किरदारों को निभाने वाले ये सितारे अक्सर इन किरदारों को इतना मशहूर कर देते हैं कि यह उनकी पहचान बन जाता है। अपने पसंदीदा शो में नजर आने वाले इन कलाकारों को दर्शक उनके नाम से कम और किरदार से ज्यादा जानते हैं। हालांकि, खुद को इन किरदारों में ढालना इतना आसान नहीं जितना टीवी पर देखना लगता है। हर रोल को निभाने के लिए इन कलाकारों को कई तरह की दिक्कत और परेशानी भी झेलनी पड़ती है। ऐसे में कई बार शो में एक मोड़ ऐसा भी आता है जब इन किरदारों को ऑनस्क्रीन अपनी उम्र से बड़े उम्र के किरदार निभाना पड़ते है। लेकिन कई बार ये सितारे पर्दे पर ऑनस्क्रीन उम्रदराज वाले रोल करने से साफ इनकार कर दिया। तो आइए जानते है किन किरदारों ने पर्दे पर बूढ़ा दिखने से साफ मना कर दिया।

अंकिता लोखंडे
टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में एक लंबे लीप के बाद शो में अर्चना के करिदार में नजर आईं अंकिता लोखंडे को उम्रदाराज किरदार निभाना था। लेकिन, अभिनेत्री ने पर्दे पर बड़ी उम्र का किरदार करने से मना कर दिया था। इसके बाद प्रोडक्शन और अंकिता के बीच काफी तकरार भी हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
मोहसिन खान - फोटो : सोशल मीडिया
मोहसिन खान
स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में भी जल्द ही लीप आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लीप के बाद मोहसिन खान को बड़ी उम्र के शख्स का किरदार निभाना था, हालांकि अभिनेता को यह बिल्कुल मंजूर नहीं था। ऐसे में मोहसिन जल्द ही शो छोड़ने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी 
टीवी का मशहूर धारावाहिक सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ दर्शकों के पसंदीदा शोज में से एक है। इस शो के दौरान श्वेता तिवारी को दादी का रोल प्ले करना था। हालांकि, लाख कोशिशों के बाद भी मेकर्स उन्हें इस रोल के लिए मना नहीं पाए और आखिर में श्वेता अपने मन-मुताबिक लुक में ही शो में नजर आईं।

4 of 5
शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
शोएब इब्राहिम 
टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में लीड रोल निभाने वाले शोएब इब्राहिम ने भी ऑनस्क्रीन बूढ़ा किरदार निभाने से मना कर दिया था। दरअसल, शो में जब 14 साल का लीप लिया गया था, तब शोएब ने टीवी पर बूढ़ा दिखने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जब लीप आना था, तब हिना खान को भी बड़ी उम्र का रोल ऑफर किया गया था। हालांकि, शो में लीप आने के कुछ महीने के बाद ही हिना खान ने इस शो से किनारा कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें