फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: घरवालों को लगी बिग बॉस से फटकार, कहा- अगर दोबारा ऐसी हरकत की तो नहीं देख सकेंगे फिनाले

Sat, 16 Oct 2021 09:48 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस सीजन 15 का आगाज बहुत ही शानदार तरह से हुआ। इस घर में जहां कुछ जंगलवासियों ने टास्क जीतकर बिग बॉस के आलीशान घर में अपनी जगह बना ली है तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो अब तक घर में अपनी जगह बनाने के लिए एक कठिन परीक्षा से गुजर रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच जंगलवासियों और घरवालों के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला, जहां कंटेस्टेंट्स आपस में सिर्फ जुबान से ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से एक-दूसरे पर वार करते हुए नजर आए।

कई घरवाले हुए चोटिल

दरअसल जंगल से कई कंटेस्टेंट्स अब बिग बॉस के आलीशान घर में एंट्री ले चुके हैं ऐसे में अब जंगलवासी और मुख्य घर में बराबर लोग हो रहे हैं। ऐसे में जब बिग बॉस ने जंगलवासियों को घर तक जाने तक का रास्ता बनाने का मैप दिया तो मुख्य घरवालों और जंगलवासियों के बीच काफी छीना झपटी हुई जिसकी वजह से कई घरवालों के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला तो वहीं कुछ घरवाले इस दौरान चोटिल भी हुए।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
डोनल और ईशान को लगी चोट

इस दौरान जहां डोनल बिष्ट का हाथ जख्मी हुआ और उनकी आंखो के पास सूजन आ गई तो वहीं दूसरी तरफ टास्क के दौरान फिजिकल होने की वजह से ईशान सहजपाल को भी नाक के पास काफी चोट लगी। इतना ही नहीं टास्क के दौरान अफसाना इतनी अधिक आक्रामक हो गईं कि उन्होंने अकासा की शर्ट तक फाड़ दी।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ने लगाई फटकार

बिग बॉस ने टास्क पूरा होने के बाद सभी घरवालों को जंगल में एकत्रित किया जहां बिग बॉस सभी घरवालों पर काफी गुस्सा होते हुए नजर आए। बिग बॉस ने घरवालों को चेतावनी देते हुए नजर आए। बिग बॉस ने कहा, ‘जिस तरह से घरवाले एक-दूसरे पर फिजिकल अटैक कर रहे हैं उसे लेकर बिग बॉस ये चेतावनी देना चाहते हैं कि वो अपनी हरकत में सुधार कर ले वरना बिग बॉस को मजबूरन कोई कड़ा कदम उठाना पड़ेगा।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
हो सकता है न देख सकें फिनाले

बिग बॉस ने आगे कहा, ‘जब आप सभी घरवाले बिग बॉस के घर में आए थे तो सभी अपना 100 प्रतिशत दे रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ रहा है आप सभी का इस तरह का व्यवहार निंदनीय हैं। अगर घरवालों ने अपना ये व्यवहार नहीं बदला तो बिग बॉस कुछ ऐसा ठोस कदम उठाएंगे कि कंटेस्टेंट्स बिग बॉस का फिनाले भी न देख सकें’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
इन कंटेस्टेंट्स को मिली घर में एंट्री

विशाल कोटियन, तेजस्वी प्रकाश, जय भानुशाली और अकासा मुख्य घर में टास्क जीतकर एंट्री ले चुके हैं। अब ये कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के मुख्य सदस्यों के साथ मिलकर टास्क खेल रहे हैं। आने वाले समय में बिग बॉस के मुख्य घरवालों और जंगलवासियों के बीच क्या –क्या घमासान होता है इसका इंतजार तो हर किसी को है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें