टेलीविजन के मशहूर टीवी सीरियल में नजर आने वाले सितारे यूं तो कई किरदार निभाते दिखाई देते हैं। इन किरदारों को निभाते हुए यह कलाकार इसे पूरी तरह जीवंत बना देते हैं। लेकिन, बहुत कम ही लोग यह जानते होंगे कि एक्टिंग में आने से पहले इन सितारों का लक्ष्य कुछ और ही था। इतना ही नहीं कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अलग-अलग विषयों में पढ़ाई करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में सफलता हासिल की है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ टीवी कलाकारों के बारे में-
हिना खान
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाने वालीं हिना खान ने इस सीरियल के जरिए अपनी पहचान बनाई। रिएलिटी शो 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट रहीं हिना ने एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने से पहले गुड़गांव के एक मैनेजमेंट स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स पूरा किया था।