फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taarak Mehta: उम्र में नौ साल छोटे 'टप्पू' को डेट कर रहीं 'बबीताजी'? सुनकर जेठालाल को लगेगा झटका

Thu, 09 Sep 2021 01:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma - फोटो : इंस्टाग्राम
तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों को खूब पसंद आता है। इस हर एक एपिसोड अपने आप में खास है। शो के किरदारों को लोग उनके असली नाम से कम और शो के नाम से ज्यादा जानते हैं। शो में एक गोकुलधाम सोसाइटी है जहां, जेठालाल, तारक मेहता, भिड़े, डॉ हाथी और बबीता जी अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस शो के सभी कलाकारों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट है और सभी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। खासकर बबीता जी तो हर दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

अब खबरें हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर राज अनादकट और मुनमुन दत्ता बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों शो में टप्पू और बबीताजी का किरदार निभाते हैं। ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बबीजा जी औऱ टप्पू एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
मुनमुन दत्ता, राज अनादकट - फोटो : Instagram
मुनमुन दत्ता, राज अनादकट से लगभग 9 साल बड़ी हैं।  राज और मुनमुन दोनों ने ही फिलहाल अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई है। लेकिन सेट पर दोनों एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
मुनमुन दत्ता (बबीता जी) - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं राज बबीताजी की तस्वीरों पर भी कमेंट करते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स मुनमुन की तस्वीरों पर राज के कमेंट देखकर अक्सर ये पूछा करते थे कि दोनों के बीच चल क्या रहा है लेकिन अब लग रहा है कि दोनों के बीच का रिश्ता दोस्ती से कहीं ज्यादा आगे पहुंच गया है।
 

4 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक कहा जा रहा है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम दोनों के रिश्ते को सम्मान देती है। कोई भी दोनों का मजाक नहीं उड़ाता। दोनों के बीच काफी लंबे वक्त से प्यार है, यानी काफी समय से दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो बबीताजी और टप्पू को ही पता होगा।

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta: टप्पू और बबीता जी के अफेयर की खबर से सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, लोग इस तरह जेठालाल के ले रहे मजे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैन क्लब - फोटो : Social Media Post
सोनी सब पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। जेठालाल और दया की तो बात ही निराली है। दोनों की नोक झोंक फैंस को खूब पसंद आती थी लेकिन बीते दो साल से दयाबेन इस शो का हिस्सा नहीं हैं। जेठालाल का असल नाम दिलीप जोशी है। दिलीप जोशी ने ना केवल टीवी सीरियल बल्कि कई फिल्मों में भी काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें