फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Celebs: बेहद अजीब आदतों के शिकार हैं टीवी के ये सितारे, सुनकर आप भी दातों तले दबा लेंगे उंगलियां

Sun, 26 Feb 2023 07:31 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
हर फैन के लिए उनका फेवरेट सितारा परफेक्ट होता है। ज्यादातर लोगों को यह बात नहीं पता होती है कि उनके आइडियल में भी ढेरों खामियां होती हैं। हालांकि अच्छी और बुरी आदतें हर किसी में होती हैं, लेकिन कोई इसे बेझिझक बता देता है और कोई इसे छिपा ले जाता है। इसी क्रम में कई बार सेलेब्स भी अपनी आदतें छिपाते नजर आते हैं, लेकिन वह कहीं न कहीं उजागर हो ही जाती हैं। तो चलिए आज हम आपको आपके फेवरेट टीवी सितारों की अजीबोगरीब आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
रुबीना दिलैक - फोटो : insta
रुबीना दिलैक
रुबीना छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनको आज भी घर-घर में छोटी बहू के नाम से जाना जाता है। वह अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। रुबीना अपनी खूबसूरती पर विशेष ध्यान देती हैं, लेकिन उनको बार-बार लिप बाम लगाने की अजीब आदत है। वह हर 15 से 20 मिनट में लिप बाम लगाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुरे मौसम में काम करने के दौरान वह अक्सर लिप बाम लगाती हुई पाई जाती हैं। 

इसे भी पढ़ें- Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने फिर दिया विवादित बयान, बोले- मुगलों ने बुरा किया तो गिरा दो लाल किला
विज्ञापन

3 of 6
हिना खान - फोटो : insta
हिना खान
हिना खान को टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है  की अक्षरा के रूप में घर-घर में खूब पसंद किया गया था। वह अन्य कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। हिना खान को बार-बार हाथ धोने की अजीब सी आदत है। वह हाईजीन का खास ध्यान रखती हैं।

4 of 6
दृष्टि धामी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दृष्टि धामी
दृष्टि भी टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। दृष्टि को नाखून चबाने की बुरी आदत है। वह जब भी स्ट्रेस में होती हैं तो अपने नाखून चबाने लगती हैं।

इसे भी पढ़ें- Sidharth Malhotra: सुपरहीरो फिल्म में काम करना चाहते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, बोले- मजेदार होगा यह अनुभव
विज्ञापन

5 of 6
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
सुमोना चक्रवर्ती
सुमोना कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में खूब नजर आ चुकी हैं। इस शो में उन्होंने बिट्टू शर्मा की पत्नी का किरदार निभाया है। सुमोना चेन स्मोकर हैं। उनको सिगरेट पीने की बेहद बुरी लत है। हालांकि उन्होंने इसे छोड़ने की कई बार कोशिश की है, लेकिन सफल नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रूप दुर्गापाल
रूप दुर्गापाल
टीवी एक्ट्रेस दुर्गापाल की आदत भी काफी अजीब है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें बचपन से ही सपने देखने की आदत रही है। लेकिन अब उनकी आदत यह है कि वह अब उन सपनों को सुबह उठते ही लिख लेती हैं। बाद में अगर उन सपनों में कुछ अच्छी बातें होती हैं तो वह उन्हें हाइलाइट कर लेती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें