शोबिज की दुनिया बाहर से जितनी रंगीन दिखती है उतनी है नहीं। अंदर एक गहरा अंधेरा है जो समय-समय पर काम की तलाश कर रहे नौजवानों को भटकाने की पूरी कोशिश करता है। अक्सर सितारे अपने स्ट्रगल पीरियड के दौरान कास्टिंग काउच का खुलासा कर लोगों को दंग करते नजर आते हैं। हाल ही में टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने एक बॉलीवुड फिल्म निर्माता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर सबको हैरान कर दिया। हालांकि, सिर्फ शिल्पा ही नहीं छोटे पर्दे की कुछ अन्य चर्चित हस्तियां भी हैं, जिन्होंने इस दर्द को सहा है। आइए उनकी सूची पर गौर फरमा लेते हैं-