फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: टीवी के बाद काम्या पंजाबी की राजनीति में एंट्री, थामा कांग्रेस पार्टी का 'हाथ'

Wed, 27 Oct 2021 05:59 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने राजनीति में कदम रख दिया है। शक्ति अस्तित्व के एहसास की शो से घर-घर में मशहूर होने वाली काम्या पंजाबी ने आज यानी की बुधवार को कांग्रेस पार्टी जॉइन की है।
विज्ञापन
ANI - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने राजनीति में कदम रख दिया है। शक्ति अस्तित्व के एहसास की शो से घर-घर में मशहूर होने वाली काम्या पंजाबी ने आज यानी की बुधवार को कांग्रेस पार्टी जॉइन की है। मुंबई कांग्रेस प्रेजिडेंट भाई जगताप, यूथ लीडर सूरज सिंह ठाकुर और वर्किंग प्रेजिडेंट चरण सिंह सापरा ने टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। काम्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। काम्या पंजाबी इस दौरान साड़ी में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


हमेशा से राजनीति में आने की थी इच्छा

पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा थी कि काम्या पंजाबी कॉंग्रेस पार्टी में शामिल हो सकती हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स की माने तो खुद काम्या पंजाबी भी हमेशा से राजनीति में कदम रखना चाहती थीं। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल और सीरियल शक्ति की शूटिंग की वजह से वो पहले ऐसा नहीं कर पाई थीं। हालांकि अब उनका शो बंद हो चुका है और यही समय काम्या को राजनीति में कदम रखने के लिए सबसे उचित लगा।
 

विज्ञापन

काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
असल जिंदगी में हैं बेबाक

काम्या पंजाबी की अगर बात की जाए तो वो असल जिंदगी में काफी बेबाक और बिंदास हैं और अपनी किसी भी बात को दुनिया के सामने रखने से वो बिलकुल भी नहीं घबराती। काम्या अक्सर सोशल मीडिया पर चाहे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बात हो या फिर राजनीति से जुड़ी खुलकर अपनी राय दुनिया के सामने रखती हैं। काम्या के फैंस के लिए अभिनेत्री का राजनीति में कदम रखना किसी ट्रीट से कम नहीं है।

2 दशक से टीवी इंडस्ट्री का हैं हिस्सा

काम्या के अगर टेलीविजन करियर की बात करें तो वो पिछले दो दशक से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। काम्या कई बड़े-बड़े टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने दिव्यांका त्रिपाठी के साथ बनूं मैं तेरी दुल्हन, मर्यादा-लेकिन कब तक? बेइंतहा जैसे कई शोज में काम किया। वो लंबे समय से रश्मि शर्मा के शो शक्ति-अस्तित्व के एहसास की का हिस्सा थीं। हालांकि ये शो अब बंद हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें