फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actors: टीवी के इन अभिनेताओं ने एक या दो नहीं, रचाई कईं शादियां, एक ने तो तीन बार बसाया अपना घर

Mon, 16 Jan 2023 11:09 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन सितारों ने की कई बार शादी - फोटो : अमर उजाला
'जिंदगी मे हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार करते हैं और प्यार...प्यार भी एक ही बार होता है...।' बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के इस डायलॉग को आपने कई बार सुना होगा। लेकिन बॉलीवुड फिल्मों में प्यार मुहब्बत के कई किस्से सुनती इन फिल्मों से रियल लाइफ की कहानी कुछ और ही होती है। किसा का पहला प्यार ही शादी तक पहुंच जाता है, तो कुछ का अधूरा रह जाता है। टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने पहली शादी सफल न होने पर दूसरी शादी की है। वहीं, एक सितारा तो ऐसा भी है, जो तीन बार अपना घर बसा चुका है। तो चलिए बताते हैं आपको इन अभिनेताओं के बारे में, जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान - फोटो : सोशल मीडिया
हितेन तेजवानी
बहुत से लोगों को पता नहीं होगा कि टीवी के मशहूर अभिनेता हितेन तेजवानी की दो बार शादी हो चुकी है। उन्होंने एक बार अपनी शादी के बारे खुलासा करते हुए बताया था कि जब उनका करियर शुरू ही हो रहा था, तब उन्होंने शादी कर ली थी। लेकिन यह शादू ज्यादा लंबी नहीं चली और दोनों जल्द ही अलग हो गए। इसके कई साल बाद अभिनेता ने अपनी कोस्टार गौरी प्रधान से शादी की। वहीं, अब दोनों के दो बच्चे हैं।

Honey Singh: 'जो बीमारी मुझे हुई, वो मेरे दुश्मन को भी न हो...हर दिन मौत की दुआ करता था' बोले- हनी सिंह
विज्ञापन

3 of 6
रोनित रॉय अपने पत्नी नीलम के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
रोनित रॉय
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के मिस्टर बजाज भी दो शादी कर चुके हैं। अभिनेता ने अपनी पहली शादी तब तोड़ दी जब उनकी बेटी छह महीने की थी। बाद में उन्होंने नीलम बोस से शादी कर ली। वे अब कई वर्षों से एक साथ हैं।

Usha Uthup: रूस-यूक्रेन युद्ध पर उषा उत्थुप ने जताया दुख, कहा- इसके खिलाफ संगीतकारों को एकजुट होना चाहिए

4 of 6
अनूप सोनी अपने पत्नी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
अनूप सोनी
'बालिका वधू' और 'सावधान इंडिया' फेम अनूप सोनी ने 1999 में रितू सोनी से शादी की थी, लेकिन दोनों 2010 में अलग हो गए। इसके बाद 2011 में उन्होंने जूही बब्बर से शादी की, जो उन्हें एक प्ले के दौरान मिली थीं।

TMKOC: तारक मेहता में वापस आ रही हैं 'टप्पू की मम्मी', 'दयाबेन' ने पोस्ट साझा कर दिए संकेत
विज्ञापन

5 of 6
समीर सोनी और नीलम कोठारी अपनी बेटी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
समीर सोनी
मशहूर अभिनेता समीर सोनी ने 1996 में राजलक्ष्मी आर रॉय से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता एक साल में ही टूट गया। वहीं, इसके बाद अभिनेता ने 2011 में नीलम कोठारी से शादी की और 2013 में एक लड़की को गोद लिया।

Nepal Plane Crash: विमान हादसे में लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन, कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं पोखरा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी के साथ - फोटो : insta
करण सिंह ग्रोवर
करण सिंह ग्रोवर ने एक या दो नहीं बल्कि तीन शादियां की हैं। सबसे पहले करण ने श्रद्धा निगम से शादी की, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय नहीं चल पाया। वहीं, इसके बाद उन्होंने दिल मिल गए की कोस्टार जेनिफर विंगेट से शादी रचाई, लेकिन कुछ वर्षों में दोनों अलग हो गए। अब अभिनेता बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के पति हैं और हाल ही में उनकी बेटी देवी का जन्म हुआ है।

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को मिलेगा साउथ सितारों का साथ, जोरदार तैयारी के साथ रिलीज होगी मूवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें