फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Singh Rajput: जल्द खुलेगा आदित्य सिंह राजपूत की मौत का राज? पुलिस ने घर से बरामद कीं दवाएं

Wed, 24 May 2023 09:24 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत का बीते सोमवार को निधन हो गया था। अभिनेता का शव बाथरूम में पड़ा मिला था। अभिनेता की अचानक संदिग्ध मौत से हर कोई सदमे में है। पुलिस भी मौत का सही कारण जानने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि 33 वर्षीय आदित्य की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। वहीं मौत के कारण पर उन्होंने कहा था कि अभी पोस्टमार्टम होना है, लेकिन अब अभिनेता का पोस्टमार्टम हो चुका है और कई चीजें सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अब न्यूज एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस के हवाले से लिखा है, 'मंगलवार को आदित्य सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम किया गया, डॉक्टरों ने मौत के कारण की रिपोर्ट रिजर्व रखी है। आदित्य के विसरा का नमूना भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस को एक्टर के घर से जांच के दौरान कुछ दवाएं भी मिली हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं  उनका शव उनके परिवार को सौंप दिया गया है और उनका अंतिम संस्कार कल (मंगलवार) ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया है।'

विज्ञापन

3 of 5
आदित्य सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य सिंह राजपूत को बाथरूम में गिरने के बाद जोगेश्वरी के ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। इसके बाद मंगलवार करीब 11 बजे अस्पताल में आदित्य का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद परिवार को शव सौंप दिया गया और उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान स्थल किया गया। आदित्य को श्रद्धांजलि देने के लिए शमशान स्थल पर टीवी जगत से जुड़े तमाम सितारे, उनके दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हुए थे।
 

4 of 5
आदित्य सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे। उन्होंने 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद एक्टर बनने के लिए वह मुंबई आ गए थे। उन्होंने  क्रांतिवीर और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने स्प्लिट्सविला 9 सहित कई रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज सीजन 9, बैड बॉय सीजन 4 और कई एड फिल्मों में भी काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा आदित्य ने हाल ही में 'पॉप कल्चर' ब्रांड के साथ अपनी एंटरप्रेन्योरशिप जर्नी भी शुरू की थी। इस ब्रांड के तहत वह एक कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर पहचान बना रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका ब्रांड अच्छा परफॉर्म कर रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें