बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रहे सिंगर राहुल वैद्य जल्द ही पिता बनने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रा करते हुए अपनी कुछ सेल्फी साझा कीं। इन तस्वीरों में राहुल ट्रेन का जमकर लुत्फ उठाते हुए नजर आए। धूप से बचने के लिए सिंगर ने बड़े सनग्लासेस लगा रखे थे। फोटोज में राहुल को मुंबई लोकल के खंभे को पकड़े हुए देखा जा सकता है। Filmy Wrap: विदेश जा सकेंगी जैकलीन और SRK ने कैंसर पीड़िता की अंतिम इच्छा की पूरी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने मुंबई में स्थानीय यात्रा से तस्वीरें साझा की हैं। पोस्ट को देखने के बाद उनके कई प्रशंसकों ने इसे पसंद किया और पोस्ट पर टिप्पणी की। प्रशंसकों में से एक ने पूछा, "किधर से किधर जा रहे हो भाई"। दूसरे फैन ने कमेंट किया, "बहुत हॉट लग रहे हो"। इसके अलावा बहुत से यूजर्स ने इन तस्वीरों हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। Manoj Bajpayee Interview: प्रयोग वही कर सकता है जिसको कल की चिंता नहीं, मैं जो भी हूं बैरी जॉन की वजह से हूं
4 of 5
राहुल वैद्य
- फोटो : Instagram
बता दें कि हाल ही में राहुल ने पिता बनने की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था, 'मैंने हमेशा पिता बनने और अपने बच्चे को ढेर सारा प्यार देने का सपना देखा है। जब मैंने यह खबर सुनी, तो यह अप्रत्याशित था, लेकिन मैं बेहद खुश था और अब मैं जल्द ही पापा बनने के लिए तैयार हूं। अभी इसमें समय है, लेकिन बधाई संदेशों की झड़ी लग गई है। KKK 13: डेजी शाह से लेकर शीजान खान तक खतरों से खेलते आएंगे नजर, यहां देखिए कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट