टीवी सीरियल 'अलीबाबा दास्तान ए काबुल' की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने शो के सेट पर ही आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद इस मामले में शो के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब शीजान खान की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। दरअसल, तुनिशा आत्महत्या मामले में पुलिस ने कोर्ट में शीजान खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।