किसी सीरियल की टीआरपी ये बताने के लिए काफी है कि किस शो को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। टीआरपी में कौन सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और कौन सा टॉप 10 में अपनी जगह नहीं बचा पाया, ये पता करने के लिए टीवी सीरियल के 35वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ऑर्मेक्स मीडिया ने टीआरपी की यह लिस्ट जारी की है। आइए जानते हैं इस हफ्ते टॉप 10 में कौन से शोज हैं शामिल।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है। बीते कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहे इस कार्यक्रम ने अभी भी दर्शकों के दिल में जगह बना रखी है।