फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 24: पहले स्थान पर अनुपमां का दबदबा कायम, टॉप पांच में शामिल हुए ये दो रियलिटी शो

Thu, 24 Jun 2021 08:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुपमां, इंडियन आइडल 12 - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी शोज दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं और इसलिए दर्शक सब कुछ भूलकर अपने पसंदीदा शो के आने का इंतजार करते हैं। कहानी में आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स फैंस को बहुत मजेदार लगते हैं। वहीं जो शो सबसे ज्यादा दर्शकों को पसंद आता है वो टीआरपी की लिस्ट में सबसे ऊंचे स्थान पर पहुंच जाता है। अब इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि इस हफ्ते कौन से सीरियल ने दर्शकों का ज्यादा मनोरंजन किया है और किस सीरियल की रेटिंग कम हुई है।

देखें इस वीक की लिस्ट

नई टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर अनुपमां शो पहले स्थान पर अपना कब्जा जमाए रखने में कामयाब रहा है। पिछले हफ्ते भी इसे लिस्ट में पहला ही स्थान मिला था। हालांकि पिछले कुछ समय में कहानी में आए बदलाव को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया था और टीआरपी में ये शो पीछे चला गया था। वहीं इस शो के अलावा इमली, तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे शो भी लिस्ट में शामिल हैं।  तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने टॉप पर बनाई अपनी जगह और कौन सा शो रहा सबसे नीचे। इसके साथ ही बताएंगे आपको कि किस सीरियल में क्या चल रहा है मजेदार।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमां - फोटो : Instagram
अनुपमां

इस लिस्ट में अनुपमां पहले स्थान पर है। बता दें कि शो में काव्या और वनराज की शादी हो चुकी है और अब काव्या को अनुपमा के साथ रहने में बहुत परेशानी हो रही है। दर्शकों को काव्या की उलझन देखकर मजा आ रहा है। ऐसे में ये शो एक बार फिर पटरी पर लौट आया है और दर्शक इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में

टीआरपी की लिस्ट में गुम है किसी के प्यार में शो को दूसरा स्थान मिला है। दर्शकों को विराट और साई की केमेस्ट्री बहुत पसंद आ रही है जिसके चलते दूसरे हफ्ते भी शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस शो में मेकर्स खूब सारा मसाला डाल रहे हैं। शो में आगे दिखाया जाएगा कि सई विराट से अपने सारे नाते रिश्ते तोड़ देगी क्योंकि उसे लगता है कि सारे फसाद की जड़ उनका रिश्ता ही है।

4 of 6
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : instagram: amitbhattmkoc
तारक मेहता का उल्टा चश्मा

टीवी का लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस लिस्ट में इस बार तीसरे नंबर पर है। ये शो सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता चला आ रहा है। हालांकि शो में दया भाभी के ना होने से इसकी टीआरपी पर असर पड़ता है, लेकिन इन दिनों शो की कहानी दर्शकों को बहुत मजेदार लग रही है। वहीं मेकर्स का कहना है कि वो जल्द ही दिशा वकानी को शो में वापस ले आएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
इमली - फोटो : इंस्टाग्राम
इमली

इस वीक इमली को लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। आने वाले एपिसोड में दिखेगा कि आदित्य की नकली मूंछे गिर जाती है और इमली उसे ठीक करने अंदर ले जाती है। वहीं मालिनी आती है तो आदित्य को पहचान ही नहीं पाती है। अब फैंस इमली का ये ट्रैक बहुत पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंडियन आइडल 12, सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर डांसर चैप्टर 4/ इंडियन आइडल 12

शिल्पा शेट्टी, अनुराग बासु, गीता कपूर द्वारा जज किया जा रहा डांस रियलिटी शो इस बार पांचवे स्थान पर है। वहीं सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 को भी लिस्ट में पांचवा स्थान मिला है। सवाई भट्ट के निकलने से फैंस काफी अवाक रह गए हैं। वहीं शो को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें