नीतू कपूर
- फोटो : सोनी टीवी
गौरतलब है कि अब तक नीतू कपूर कई रियलिटी शो का हिस्सा बन चुकी हैं और जब भी ऋषि कपूर की बात होती है तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। सुपर डांसर के सेट पर जब कंटेस्टेंट ने 'खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे' और दूसरे गानों पर डांस किया तो नीतू भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता किसी ने अब तक इतना अच्छा ट्रिब्यूट दिया है या फिर कभी दे सकता है।बहुत अच्छा था ये, दिल को छू गया।