फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 20: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बना नंबर वन शो, 'अनुपमां' की टीआरपी में चौथे हफ्ते भी गिरावट

Thu, 27 May 2021 05:48 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी - फोटो : Instagram
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने 20वें हफ्ते की टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट जारी कर ही है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। नई टीआरपी लिस्ट में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं। इस बार भी 'अनुपमां' की टीआरपी रेटिंग पर बड़ा असर हुआ है। इसके साथ ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है ' ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। बीते हफ्ते की तरह ही इस बार भी ज्यादातर दर्शकों ने पुराने पसंदीदा धारावाहिकों को ही लिस्ट में खास जगह मिली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने दर्शकों को सबसे ज्यादा किया प्रभावित और किसे मिली टीआरपी में सबसे नीचे जगह।
विज्ञापन

2 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : फाइल
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने जबरदस्त वापसी की है। कार्तिक अपनी दिवंगत पत्नी नायरा की हमशक्ल सीरत की शादी रणबीर से करवा रहा है। शादी की सभी रस्में भी शुरू हो चुकी हैं हालांकि रणबीर के पिता नरेंद्र चौहान दोनों की शादी के खिलाफ है। शादी रुकवाने के लिए नरेंद्र ने गुंडे भी भिजवाए थे, जिसके बाद कार्तिक ने शादी का समय और कुछ रस्में बदल दी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Instagram
गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में पिछले कुछ हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन शो बना हुआ था जिसे ये रिश्ता क्या कहलाता है ने रिप्लेस कर दिया है। शो में  विराट, सई और पत्रलेखा का लव ट्रायएंगल दिखाया जा रहा है। विराट और पत्रलेखा एक दूसरे से प्यार करते थे हालांकि मजबूरी में विराट की शादी सई से हो जाती है।

4 of 6
इमली - फोटो : Instagram
इमली
टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर सीरियल इमली ने कब्जा किया है। आदित्य और इमली की प्रेम कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। आदित्य, इमली और अपनी मजबूरी में हुई शादी को एक मौका देना चाहते हैं हालांकि वो मालिनी का घर तोड़ने के लिए राजी नहीं हैं। इसी बीच आदित्य की पत्नी मालिनी इमली को बताती है कि वो कुणाल नाम के एक लड़के को पसंद करती हैं जिसके लिए वो आदित्य को छोड़ना चाहती है। 
विज्ञापन

5 of 6
अनुपमां - फोटो : File Photo
अनुपमां
पिछले काफी हफ्तों से लगातार पहले स्थान पर अपना दबदबा बनाए रहने वाले शो अनुपमां को इस लगातार चौथे हफ्ते करारा झटका लगा है। फिलहाल, इस सीरियल में तलाक का ट्रैक शुरू हो गया है। अनुपमा और वनराज के तलाक के बाद अब वनराज की गर्लफ्रेंड काव्या ने भी अपने पति अनिरुद्ध से तलाक ले लिया है। पति से तलाक लेने के बाद काव्या घरवालों को बताती है कि वो जल्द वनराज से शादी करने वाली है जिसकी जिम्मेदारियां वो सभी घरवालों को सौंपती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साथ निभाना साथिया 2 - फोटो : Instagram
साथ निभाना साथिया 2
इस बार टीआरपी लिस्ट में धारावाहिक साथ निभाना साथिया 2 ने अपनी जगह बना ली है। शो को लिस्ट में पांचवा स्थान मिला है। पिछले हफ्ते तक इस शो का लिस्ट में नाम ही नहीं था। इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट से कुंडली भाग्य बाहर हो चुका है। वहीं बात करें धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया 2' के बारे में तो शो में नया ट्विस्ट आने वाला है। अनंत गेहना से तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए कहेगा, और अपने परिवार को बताएगा कि वह राधिका से शादी करना चाहता है। हालांकि, गेहना कागजात पर साइन नहीं करेगी और अनंत को छोड़ने से मना कर देगी। दर्शकों को शो खासा पसंद आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें