फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trolls: कोरोना के बाद बढ़ने लगा वजन तो यूजर्स ने रूबीना दिलैक को कहा 'मोटी', एक्ट्रेस ने इस तरह लगाई क्लास

Tue, 23 Nov 2021 02:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबिना दिलैक - फोटो : instagram/rubinadilaik

'बिग बॉस 14' की विजेता रुबीना दिलैक अक्सर ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने साथ ही वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सतर्क रहती हैं। हालांकि, बीते दिनों वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। जिससे रिकवर होने के बाद से ही उनका वजन बढ़ता नजर आ रहा हैं। ऐसे में कई फैंस उनके इस नए लुक को खास पसंद नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।     

वहीं, अब रुबीना ने लगातार हो रही ट्रोलिंग से तंग आकर को सोशल मीडिया पर इन ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। रुबीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक नोट शेयर कर अपनी बात सबके सामने रखी। रुबीना ने ट्विटर पर एक लंबा चौड़ा नोट पोस्ट करते हुए लिखा,'मेरे प्यारे शुभचिंतकों, मैं काफी समय से यह नोटिस कर रही हूं कि मेरा बढ़ा हुआ वजन आपको परेशान कर रहा है। इस वजह से आप मुझे रोजाना नफरत भरे मैसेज और मेल भेज रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
रुबिना दिलैक - फोटो : instagram/rubinadilaik

उन्होंने आगे यह भी लिखा कि, अगर मैं पीआर नहीं रखती हूं, तो क्या आपको मेरी काबलियत दिखाई नहीं देती। मैं मोटी हो गई हूं, इसलिए आप मुझे मेरे फैन न रहने की धमकी दे रहे हैं। मैं अच्छे कपड़े नहीं पहनती और बड़े प्रोजेक्ट्स पाने के लिए मेहनत नहीं कर रही हूं। मुझे यह देखकर काफी दुख हुआ कि आपके लिए मेरे टैलेंट और हार्ड वर्क से ज्यादा मेरी फिजिकल अपीरिएंस ज्यादा जरूरी है।' 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik

उन्होंने आगे कहा कि, 'यह मेरी जिंदगी है और इसमें अलग- अलग फेजेज है और आप सब भी मेरे जीवन के एक फेज है। मैं अपने फैंस की काफी इज्जत करती हूं, तो इसलिए आप लोग खुद को मेरा फैन मत कहे। रुबीना का यह नोट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके इस नोट से ट्रोल्स के प्रति उनकी नाराजगी साफ जाहिर हो रही है।'

 

4 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram: @rubinadilaik

वहीं, रुबीना के इस नोट पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान कुछ फैंस साथ उनके हमेशा खड़े होने की बात कह रहे हैं। रुबीना के इस पोस्ट पर उनके फैंस लिखा कि आप जैसी हैं हम आपको वैसे ही प्यार करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुबिना दिलैक - फोटो : instagram/rubinadilaik

गौरतलब है कि अभिनेत्री सितंबर में एक पोस्ट के जरिए बताया था कि कोरोना से ठीक होने के बाद उनका वजह करीब 7 किलो बढ़ गया है। उन्होंने बताया था कि बढ़े हुए वजन के कारण वह खुद को काफी असहज महसूस कर रही हैं। साथ ही उनका कॉन्फिडेंस भी बहुत कम हो गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका नया गाना 'शाहरुख खान' रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें