फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: शो में पहुंचे कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन को दी चुनौती, जीभ से नाक छूने में असफल रहे बिग बी

Tue, 23 Nov 2021 11:13 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी हॉटसीट पर बैठकर अलग- अलग सवालों का जवाब देते नजर आते हैं। इन दिनों शो में दर्शकों को स्टूडेंट वीक स्पेशल एपिसोड देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में अलग- अलग बच्चे शो में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में शो का हिस्सा बने एक प्रतियोगी के साथ शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ढेर सारी मस्ती करते नजर आए। 

इस हफ्ते शो में बच्चों की मेजबानी कर रहे अभिनेता को एक प्रतियोगी ने दिलचस्प टास्क करने को कहा। दरअसल, बच्चे ने बिग बी को अपनी जीभ से नाक छूने को कहा। इस पर कई कोशिशों के बाद भी अमिताभ इस चुनौती को पूरा नहीं कर पाए और अंत में उन्होंने हार मान ली। सोनी चैनल के अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। 

 

विज्ञापन

2 of 5
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आए इस वीडियो में हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट ने कहा कि "मैं हर किसी को यह चुनौती देना चाहता हूं और देखना चाहता हूं कि वे ऐसा कर सकते हैं या नहीं।" इस पर अमिताभ हैरानी से उस बच्चे से पूछते हैं "आप अपनी नाक को अपनी जीभ से छू सकते हैं?"

विज्ञापन

3 of 5
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद अमिताभ भी तुरंत इसकी कोशिश करते दिखाई दिए, लेकिन वह इसमें असफल रहे। अंत में हार मानते हुए बिग बी करते हैं कि "मेरा तो हो ही नहीं रहा। इसने मेरी मूंछों को छुआ लेकिन मेरी नाक को नहीं।"

4 of 5
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद प्रतियोगी ने अपनी कोहनी चाटी और अमिताभ ने भी उसकी नकल करने की कोशिश की। लेकिन वह एक बार फिर ऐसा करने में असफल रहे। इसके बाद वह हैरानी से कहते है "अरे, बाप रे, मेरा तो हाथ ही नहीं लग रहा है।" 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

शो में पहुंचे अभिनेता को चुनौती देने के अलावा इस प्रतियोगी ने अपने रैप कौशल का भी प्रदर्शन किया। कौन बनेगा करोड़पति 13 का यह हफ्ता बच्चों को समर्पित है। इस दौरान शो में कई बच्चे हॉट सीट पर बैठकर सवालों का जवाब देते नजर आए। इस दौरान अमिताभ ने सवाल पूछने के अलावा प्रतियोगियों के साथ कुछ मजेदार पल भी बिताए।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें